Print this page

मुख्यमंत्री से महामाया देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

  • doing of business

मुख्यमंत्री ने अपने विधायक निधि से ग्राम रूही में ट्रस्ट की भूमि में ट्यूबवेल लगाने की दी सहमति

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में महामाया पब्लिक ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पाटन जामगांव एम में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण केन्द्र की स्थापना के लिए ट्रस्ट से ली गई भूमि के बदले ग्राम रूही में ट्रस्ट को प्रदत्त 8.98 हेक्टेयर भूमि को कृषि के योग्य विकसित किए जाने तथा अपने विधायक फंड से वहां ट्यूबवेल स्थापित किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण केन्द्र की स्थापना के द्वितीय फेस के लिए जामगांव एम में ट्रस्ट द्वारा 8.98 हेक्टेयर भूमि दिए जाने की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महामाया देवी ट्रस्ट को हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। इस अवसर पर महामाया पब्लिक ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद शर्मा, सचिव व्यास नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, विजय झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR