Print this page

राज्यपाल छत्तीसगढ़ अनुसुइया उइके ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

  • doing of business

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

रायपुर /शौर्यपथ/

अनुसुइया उइके ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश जनता के नाम संदेश दिया।

अनुसुइया उइके ने पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया गया। जिन अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया गया उनमें  कमलोचन कश्यप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सुरेश लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक, संजय पोटाम उपनिरीक्षक, लक्ष्मण केंवट निरीक्षक, ओंकार सिंह दीवान उपनिरीक्षक, बीजाराम तामो प्रधान आरक्षक, उमाशंकर राठौर निरीक्षक, चेतन लाल बेलेन्द्र प्रधान आरक्षक, मानिक लाल कोरेटी प्रधान आरक्षक, मोहन लाल निषाद निरीक्षक, बृजलाल भारद्वाज निरीक्षक, कमलेश कुमार रात्रे सहायक प्लाटून कमाण्डर, सोमारू राम यादव आरक्षक, आशीष सिंह राजपूत उपनिरीक्षक, इन्द्र कुमार शिवानी कंपनी कमाण्डर, विन्टन कुमार साहू निरीक्षक, अश्वनी राठौर उपनिरीक्षक, जीतेन्द्र कुमार डहरिया उप निरीक्षक, दिनेश पुरेना उप निरीक्षक, विरासत कुजूर उप निरीक्षक एवं शहीद मुरली ताती सहायक उप निरीक्षक की पत्नी मैनू ताती शामिल है।

इसी तरह उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से उदयभान सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अलंकृत किया गया। ‘सराहनीय सेवा पदक‘ से यदुराम तिर्की उप पुलिस अधीक्षक, मनीष परमानंद उप पुलिस अधीक्षक, श्रीराम वर्मा सहायक सेनानी, डिलेश्वर प्रसाद साहू उप निरीक्षक, अवधेश कुमार चौहान उप निरीक्षक, प्रेमसाय भगत सहायक उप निरीक्षक, दृगपाल प्रसाद तिवारी प्रधान आरक्षक, प्रहलाद सिंह गागड़ा प्रधान आरक्षक, मदन मोहन पटेल प्रधान आरक्षक, अवकाश राम नरेटी प्रधान आरक्षक को सम्मानित किया गया।

आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुरेश प्रसाद गौतम मुख्य अनुदेशक, मोती लाल साहू सब इंस्पेक्टर (एम), भोगेन्द्र गोग कंपनी हवलदार नगर सेना, जोधन लाल साहू हवलदार नगर सेना, रेणु लोखण्डे लांस नायक नगर सेना, सुरेन्द्र कुमार देवांगन सैनिक नगर सेना को ‘गृह रक्षक नागरिक सुरक्षा पदक‘ से अलंकृत किया गया।
प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले क्षीरोद्र कुमार साहू उप निरीक्षक, गंगा धुर्वे निरीक्षक, कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक, गंगा प्रसाद यादव प्रधान आरक्षक, कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक, जीत कुमार देवांगन सूबेदार-(अ), कमलेश कुमार सोनबोईर उप निरीक्षक (अ) को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया गया। अनुकरणीय सेवाओं के लिए लेखराम धुरंधर प्रहरी एवं संतराम पुरेना प्रहरी को ‘सराहनीय सुधार सेवा पदक‘ से अलंकृत किया गया।

समारोह में बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए कोरबा जिले के मास्टर अमन ज्योति जाहिरे तथा धमतरी जिला के मास्टर सौर्य प्रताप चंद्राकर को 15 हजार रूपए एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया गया।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR