हिन्दुस्तान अलग-अलग विचारधाराओं का एक गुलदस्ता है: सांसद राहुल गांधी
सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी कई ऐतिहासिक सौगातें
‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का किया शुभारंभ
3.55 लाख भूमिहीन परिवारों के खाते में अंतरित की पहली किश्त की राशि
राजीव युवा मितान क्लब योजना का किया शुभारंभ
रायपुर /शौर्यपथ/
लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। सांसद श्री राहुल गांधी ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया। सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में भूमिहीन श्रमिक
रामकुमार निषाद दुर्ग, खुजी मौर्य बस्तर, सोना नेताम बलौदाबाजार-भाटापारा, मसियस तिर्की बलरामपुर-रामानुजगंज ने महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में ‘सेवाग्राम’ और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी।
सांसद राहुल गांधी ने इस अवसर पर वर्तमान समय में देश के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश एक गुलदस्ता जैसा है। देश में अलग-अलग विचारधाराएं हैं। छत्तीसगढ़ की जो भाषा, संस्कृति और जीवनशैली है, वह दूसरे प्रदेशों की नहीं हो सकती है। छत्तीसगढ़ के लोगों को कैसे जीवन जीना चाहिए, आदिवासियों का जंगल और खेत से क्या रिश्ता होना चाहिए, यह अन्य क्षेत्रों के लोग नहीं बता सकते। इसी तरह अन्य राज्यों की भी संस्कृति, भाषा, इतिहास एवं जीवनशैली है। हिन्दुस्तान विभिन्न विचारधाराओं, संस्कृति, भाषा एवं जीवनशैली के लोगों का ऐसा गुलदस्ता है, जहां प्यार है, भाई-चारे की भावना है। यही हमारा देश है, इसी को हिन्दुस्तान कहते हैं। उन्होंने कहा कि देश भक्ति का मतलब देश को मजबूत करना और गरीबों की मदद करना है।
सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वायदा किया था, वह पूरा करके दिखाया है। किसानों के साथ हमारे प्यारे मजदूर भाई भी काम करते हैं। हमने कहा था कि हमें छत्तीसगढ़ के गरीब मजदूर भाईयों की मदद करनी होगी। आज राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से यह काम भी हम पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला कदम है, इस योजना के माध्यम से हम आपका पैसा आपको ही वापस दे रहे हैं। सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जो इनपुट सब्सिडी की राशि छत्तीसगढ़ सरकार ने दी है। इससे हमारे किसान-भाईयों ने फसल उत्पादकता में बढ़ोत्तरी की है। छत्तीसगढ़ के हर किसान भाई को उसकी मेहनत का मान दिया है।