Print this page

मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 14 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। उन्होंने पूरा जीवन देश और आम जनता की सेवा में बिताया। छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR