Print this page

मुख्यमंत्री ने संत गाडगे की जयंती पर उन्हें किया नमन

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और धोबी समाज के गुरू संत गाडगे की 23 फरवरी को जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। बघेल ने कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के धोबी परिवार में जन्मे संत गाडगे महाराज ने पैदल यात्राएं की और जन-जन तक मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने अपने कीर्तनों के माध्यम से समाज को जातिवाद, अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने का मार्ग दिखाया।  बघेल ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए संत गाडगे के संदेश हमेशा सद्भाव, प्रेम और समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR