Print this page

चुनौतियों के बावजूद कला साधना करना प्रेरणास्पद: उइके

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित कलाकार साधना ढांढ ने भेंट कर उन्हें 11 मार्च से प्रारंभ होने वाली एकल कला प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। ढांढ ने उन्हें बताया कि वे विगत 40 वर्षों से पेंटिंग, काष्ठ कला और फूल-पत्तियों से भगवान गणेश के चित्र बना रही हैं और अब तक सैकड़ों बच्चों, महिलाओं को इसका प्रशिक्षण भी दे चुकी हैं। राज्यपाल ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद वे इतने वर्षों से कला-साधना कर रही हैं, जो कि दूसरों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। ढांढ ने राज्यपाल को अपने हाथों से बनाई गई लकड़ी की कलात्मक घड़ी भी भेंट की। इस अवसर पर भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष विवेक ढांढ, शेफाली पुरोहित उपस्थित थी।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR