रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवियत्री स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की 10 को मार्च पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा कि फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तीकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। फुले के जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।