Print this page

मुख्यमंत्री ने साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार परितोष चक्रवर्ती के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/ 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार  परितोष चक्रवर्ती के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।  परितोष चक्रवर्ती का आज सवेरे रायपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री  बघेल ने  चक्रवर्ती के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि  परितोष चक्रवर्ती ने आजीवन पत्रकारिता और साहित्य की सेवा की। वे अंतिम समय तक सक्रिय रहे, उनका निधन पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR