Print this page

मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने सुबह से डटी हुई थी साक्षी, जानकारी मिली तो बघेल ने खुद पास जाकर फोटो खिंचवाई

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाक़ात अभियान को लेकर बच्चों में भी उत्सुकता नज़र आ रही है। सामरी विधानसभा के शंकरगढ़ में जब बच्चों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिली तो उनके साथ फ़ोटो खिंचाने की चाहत में वे सुबह से ही इकट्ठे होकर इंतज़ार करते रहे। यहाँ साक्षी बेग नाम की बच्ची सुबह से ही मुख्यमंत्री संग फ़ोटो खिंचाने के लिए बैठी हुई थी। मुख्यमंत्री  बघेल को शंकरगढ़ पहुँचने पर जब इस बात की खबर मिली तो वे बच्चों के पास गए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। स्नेही मुख्यमंत्री बघेल ने बच्चों को दुलार करते हुए बातचीत भी की।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR