Print this page

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बोरकर द्वारा भव्य स्वागत

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ /

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आये अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज  जी का रायपुर सर्किट हाऊस में श्रमिक नेता अभिषेक बोरकर जी द्वारा भव्य एवं जोशिला स्वागत किया गया। डॉ उदित राज जी ने काँग्रेस पार्टी की डिजिटल सदस्यता अभियान में अभिषेक बोरकर एवं उनके साथियों द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जमकर सराहना की एवं भविष्य में संगठन की मजबूती एवं श्रमिक हितों के लिए कार्य करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

महत्वपूर्ण यह है कि अभिषेक बोरकर पूर्व में मजदूर काँग्रेस की युवा इकाई में राष्ट्रीय सचिव व दुर्ग जिला युवा काँग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं, किन्तु वर्तमान में पार्टी के किसी भी पद पर ना होते हुए भी स्वयं 4,111 सत्यापित बनाए जो कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता दर्शाता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे लोगों में प्रमुख रूप से नौशाद अंसारी, दिग्विजय सिन्हा, सतीश रजक,आदित्य नारंग,विजेंद्र रामटेके,गीतराम सिन्हा,लखपति सोना, प्रदीप दीप,विकास सापेकर, साहेब चावला, अमय श्रीवास्तव,किशोर तांडी,आदित्य तांडी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।।।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR