Print this page

मुख्यमंत्री 16 जून को प्रदेश स्तरीय समारोह में करेंगे शाला प्रवेशत्सव का शुभारंभ

  • Ad Content 1

रायपुर / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 16 जून को दोपहर 1.30 बजे अपने निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का प्रदेश के चयनित मुख्य स्कूलों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बटन दबाकर नक्सल प्रभावित चार जिलों- सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में बंद पड़े 260 स्कूलों को फिर से शुरू करेंगे। इन स्कूलों से 11 हजार 13 बच्चों को शिक्षा का लाभ मिलेगा। बीजापुर जिले में सबसे अधिक 158, सुकमा जिले में 97, नारायणपुर जिले में 4 और दंतेवाड़ा जिले में एक बंद स्कूल फिर से खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी आत्मानंद के चित्र पर माल्र्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल इस मौके पर पुन: खोले जा रहे स्कूलों के पालकों और बच्चों से ऑनलाइन सीधा संवाद करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और बीजापुर के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा भी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विद्यार्थियों का स्वागत और पुस्तक वितरण करेंगे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR