Print this page

*पुलिस अधीक्षक ने नक्सल थाना एवं आस पास के ग्रामों का किए आकस्मिक भ्रमण, दिये सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश*

  • doing of business

नक्सली गतिविधियों से निपटने लगातार सर्चिंग किए जाने एवं सुरक्षा के संबंध में लिए गए महत्वपूर्ण निर्देश*

 

*पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान गाव के युवाओं से मिलकर उन्हें स्वरोजगार एवं शिक्षा संबंधी दिये महत्वपूर्ण मार्गदर्शन*  

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर ने दिनांक 19-20-06-22 को लगातार नक्सल थाना एवं ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर हाल चाल जाना एवं जबर्रा ग्राम का भी भ्रमण किया गया।

 

 उल्लेखनीय है की पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा लगातार नक्सल थानों एवं ग्रामों का निरीक्षण एवं भ्रमण किया जा रहा है।

 

नक्सल प्रभावित थाना, चौकी ,कैंप में तैनात सीआरपीएफ एवं जिला बल के पुलिस जवानों को हमेशा सतर्क एवं सुरक्षित ड्यूटी करने के संबंध में हिदायत दिए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकी/ कैंप में सुरक्षा हेतु बने संतरी पोस्ट एवं गार्ड का चेकिंग किए संतरी ड्यूटी में तैनात जवान को संतरी के कर्तव्य के संबंध में पूछताछ किए एवं सुरक्षित ड्यूटी करने हेतु हिदायत दिए ।

 

बैरक में निवासरत पुलिस जवानों की दैनिक सुविधा एवं साफ सफाई का जायजा लेते हुए पुलिस जवानों का हाल-चाल व समस्या पूछे साथ ही साथ जवानों को स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने तथा अपने आस-पास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिये।

 

 जिले के नक्सली थाने एवं कैम्प को नक्सली गतिविधियों से भी निपटने लगातार सर्चिंग किए जाने एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।

 

पिछली बार आईजी रायपुर के द्वारा सीआरपीएफ के अधिकारियों को लगातार सर्चिंग गश्त कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही आसूचना संकलन मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान गांव के युवाओं से मिलकर उन्हें स्वरोजगार एवं शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिये।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर,अनु.अधिकारी पुलिस मयंक रणसिंह,उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आर.के .मिश्रा,थाना प्रभारी नगरी,मेचका,दुगली, एवं अन्य पुलिस अधिकारी साथ रहे।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर