Print this page

सट्टा खेलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार

  • doing of business

*आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1260 / - रूपये एवं सट्टा पट्टी एवं 01 नग डाट पेन किये बरामद*

 

*असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर ने दिये थे सख्त निर्देश*

 

 पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा जुआ एंव सट्टा जैसे असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को स्पष्ट निर्देश दिया गया है ।

 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री जी.सी.पति के नेतृत्व में थाना अर्जुनी पुलिस को मिली मुखबीर सूचना कि एक व्यक्ति ग्राम आमदी मे सट्टा खेला रहा है कि तस्दीकी व वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवाना हुए मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम आमदी में आरोपी परसराम साहू पिता गंगाराम साहू, उम्र 48 वर्ष, साकिन-आमदी, थाना -अर्जुनी, जिला -धमतरी को सट्टा खेलाते रंगेहाथ पकडकर विधिवत समक्ष गवाहों के आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1260/ - रूपये एवं सट्टा पट्टी एवं 01 नग डाट पेन किये जप्त थाना अर्जुनी में धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।

 

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गगन वाजपेई, सउनि०बोधन ध्रुव,प्रआर. देवेंद्र राजपूत,आर. सागर मिश्रा का विशेष योगदान रहा |

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर