नगरी। बीजेपी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है. बल्कि देश के लिए बड़ा काम करना और देश को बड़ा बनाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसे ध्यान में रखते हुए अपने संगठन का विस्तार कर रही है। शक्ति केंद्र, बुथ के कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। यह बातें कर्णेश्वर मंदिर परिसर सिहावा में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला प्रभारी नीलू शर्मा ने कही।
जिला सह प्रभारी हलधर साहू ने कहा कि मन की बात का 100 वां एपिसोड सबसे महत्वपूर्ण है। जिसे हर बूथ में एक एक जगह 100 की संख्या में सुनी जाएगी। जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा- भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता प्राप्त करने वाली पार्टी नही है बल्कि सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। जब तक हम बूथ नहीं जीतेंगे हमारी लीडरशिप का कोई मतलब नहीं।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज, जिला महामंत्री प्रेमलता नागवंशी, श्रवण मरकाम, प्रकाश बैस, अरविंदर मुंडी, रविशंकर दुबे, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी , अजजा मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र नेताम, राजेंद्र गोलछा, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जनपद अध्यक्ष हुमित लिंम्जा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा, वामन साहू, बेलर मंडल के अध्यक्ष कबर कश्यप, , कमल डागा, बेलर मंडल के महामंत्री मनोहर मानिकपुरी ,के एस सांडिल्य, रामगोपाल साहू, राजाराम मंडावी, महेश गोटा, राकेश चौबे, राजेश गोसाई, मोहन पुजारी, संजय सांडिल्य, अजय यादव, बंसीलाल सोरी, शैलेंद्र धेनुसेवक, मोहन पुजारी, किसान मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी राज शेखर नायर, राजू पटेल, दिव्येन्द्र परिहार, चित्रांश नागवंशी, गुरुप्रसाद साहू, प्रतिमा देवांगन, रामेश्वरी साहू, प्रीति यदु, चंद्रकला साहू, बबीता साहू, रितु साहू, ईश्वरी नेताम, सत्यवती नेताम, सती मरकाम, गनेशिया मरकाम, अंचला यदु चेलेश्वरी साहू, शशि ध्रुव, अजय नाहटा, महेश साहू, उमेश साहू, संजय शांडिल्य, मौर्य ध्वज सेन, कलम सिंह पवार, नागेन्द्र बोरझा, दुर्गेश साहू नरसिंह मरकाम गिरवर भंडारी यशकरण पटेल, बलजीत छाबड़ा, नीलम साहू, करन सेन, राजेश कोर्राम, रामसिंह मरकाम, नारद साहू, गिरवर भंडारी, अरुण प्रजापति, नेमसिंह साहू, बल्लू सेन, महेंद्र सिन्हा सुनील निर्मलकर यशवंत साहू नरसिंह मरकाम रमेश साहू अजय ध्रुव, सहित विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।