Print this page

पोटियाडीह में आयोजित किया गया मास्क दिवस कार्यक्रम

धमतरी/Rajshekhar Nair

कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार कोविड 19 के संक्रमण से नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जनपद पंचायत धमतरी के माध्यम से बिहान महिला स्व सहायता समूह द्वारा ग्राम पंचायत पोटियाडीह में मास्क दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी द्वारा कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथ धुलाई के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। बताया गया है कि कोरोना काल में वैष्णवी एवं अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह द्वारा 14 हजार मास्क का निर्माण कर विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं ग्राम पंचायत में प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री अनिल तिवारी, सरपंच श्री खम्हन ध्रुव, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन इत्यादि मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 27 October 2020 20:17
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर