Print this page

38 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, आबकारी अमले ने की कार्रवाई

  • devendra yadav birth day

दैनिक समाचार पत्र शौर्यपथ

धमतरी/ब्यूरो/राजशेखर नायर

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में शनिवार 21 नवम्बर को अवैध कच्ची महुआ शराब के शिकायत में ग्राम कोपेडीह थाना भखारा (कुरूद) में आबकारी अमले ये द्वारा छापामार कार्यवाही कर अलग- अलग स्थानों से कुल 38 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 1000 किलो महुआ लाहन बरामद कर धारा 34 (1) (च) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की पतासाजी जारी है। उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अधिकारी नीलोफर जैन एवं आबकारी स्टाफ के द्वारा की गई ।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर