राजशेखर नायर/ दैनिक शौर्यपथ/धमतरी/ब्यूरो
सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के एक किसान के खेत में मिंजाई कर रखे धान की फसल को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया।
धुआं उठते देख किसान ने नगर पंचायत नगरी के अग्निशमन विभाग को फोन कर वाहन की मांग की ।
समय पर पहुंची अग्निशमन वाहन व किसान की तत्परता ने फसल को पूरी तरीके से जलने से बचा लिया।