Print this page

नपं क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में शासकीय भूमि पर किया जा रहा है धड़ल्ले से अतिक्रमण जिलाधीश महोदय धमतरी से जांच की मांग

  • rounak group

राजशेखर नायर/दैनिक शौर्यपथ/नगरी


नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में शासकीय भूमियों पर बेखौफ अतिक्रमण का सिलसिला जारी है।

नगरवासी आरोप लगा रहे हैं कि इन्हें नगर पंचायत के कुछ कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों का संरक्षण हासिल है।

आरोप ये भी लग रहे हैं कि नियमों को ताक में रखकर भूमियों पर निर्माण की एनओसी नगर पंचायत द्वारा दी जा रही है।

जिलाधीश महोदय धमतरी से निवेदन हैं कि वर्ष 2019-20 में नगर पंचायत क्षेत्र में सभी नामांतरण किए गए भूमि व एनओसी की जांच की जाए और दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

कई शासकीय भूमियों पर अब भी भू माफियाओं की नजर गड़ी हुई है व धीरे-धीरे इन शासकिय भूमियों को हथियाने का षड्यंत्र रचा जा रही है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 01 December 2020 14:11
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर