*राज शेखर नायर*/धमतरी/*दैनिक शौर्यपथ समाचार*
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नगरी ब्लॉक संयोजक शैलेंद्र कौशल,टीकमचंद सिन्हा,तोमल साहू और कैलाश सोन ने बताया कि 01 जनवरी 2004 को पूरे देश मे पुरानी पेंशन के स्थान पर नवीन अंशदायी पेंशन योजना लागू किया गया था, एनपीएस रूपी काले कानून को वापस लेने के लिए 1 जनवरी 2021 को काली पट्टी व काला मास्क लगाकर काला दिवस मनाकर सभी एनपीएस कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार तक नए अंदाज में पहुंचाने के लिए पीएमओ को टेग करके ट्वीटर अभियान चलाने का आह्वान किया है।
इस बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नववर्ष के दिन एनपीएस कर्मचारियो में जागरूकता व एकजुटता का संदेश देते हुए कर्मचारी अपनी मांग को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगे।
केंद्र सरकार ने 2004 में पुरानी पेंशन योजना को बंद कर बाजार आधारित नई पेंशन योजना प्रारभ की तब बताया गया था कि कर्मचारियो को लाभ मिलेगा, लेकिन इसकी सच्चाई को समझते हुए कार्यपालिका के लिए इसे थोपा गया, जबकि विधायिका के लिए पुरानी पेंशन ही रखा गया, कार्यपालिक वर्ग 2004 के बाद बाजार की भेंट चढ़ गए जबकि विधायिका पुरानी पेंशन शुकुन से ले रहे है।
1 जनवरी को एनपीएस काला दिवस मनाते हुए देश भर के 60 लाख एनपीएस कर्मचारी केंद्र सरकार से व छत्तीसगढ़ के 2.80 लाख कर्मचारी राज्य सरकार से मांग करेंगे कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली किया जावे अथवा एनपीएस कर्मचारियो को नई व पुरानी पेंशन योजना में विकल्प चुनने का अवसर दिया जावे। कैलाश सोन ने नगरी विकासखंड के सभी एनपीएस कर्मचारियों को काला पट्टी,काला मास्क लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।