Print this page

भालू के हमले में महिला घायल

  • rounak group

धमतरी शौर्यपथ

नगरी विकासखंड के ग्राम उमरगांव आश्रित ग्राम हर्रापारा की एक महिला भालू के हमला से घायल हो गई।
मिली जानकारी केअनुसार अधीन नेताम अपने पत्नी सोनई बाई के साथ 23 मई को तड़के सुबह साल बीज बीनने पचपेड़ी नाका गहनासियार मार्ग के पास जंगल में गया था। साल बीज बीनते समय जंगल में भालू होने की जानकारी लोगो को मिली।जिसे आसपास के लोगो ने में शोर मच गया।लोगो की आवाज सुनकर अधीन राम नेताम ने भालू से बचने के लिये एक झाड़ में चढ़ गया,लेकिन उनके पत्नी सोनई बाई नेताम कही छुप नही सकी जिसे भालू की नजर उस पर पड़ी और हमला कर दिया। घायल महिला को उनके पति ने सायकल से बिठा कर घर लाया । ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए नगरी हॉस्पिटल भेजा गया।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर