नगरी/धमतरी/ शौर्यपथ
महानदी नदी तट किनारे बसे ग्राम बिरगुड़ी मे छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का आज शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव , अध्यक्ष बेलर ब्लॉक कांग्रेस कैलाश प्रजापति, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू के करकमलों से हुआ।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यातिथि के समक्ष मुक्तिधाम बनाने की मांग रखी जिसपर विधायक सिहावा विधानसभा की सहमति के बाद मांग को जल्द पूरा करने की बात कही गई
कार्यक्रम मे पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव ने ग्रामजनों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरूवा,गरुवा,घुरवा,बारी योजना के तहत आज आपके गांव बिरगुड़ी में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ हुआ है इस अवसर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं इस योजना से किसान से लेकर आमपशुपालक भी गोबर बेचकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकता है
छत्तीसगढ़ के यसशवी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ साथ किसानों की खेती एवं आमजन मानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह पूरी योजना बनाई है इस योजना से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन बढेगा,आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा जिससे कि किसानों की रसायनिक खाद मे होने वाले खर्चे कम होंगे जो किसानो एवं आमजन के लिए लाभप्रद साबित होगा।
इस कार्यक्रम मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरीअध्यक्ष भूषण लाल साहू जी ,विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, आम गांव सरपंच आत्माराम सोरी ,बिरगुड़ी सरपंच अनीता मरकाम, जनपद सदस्य बिसरी बाई कुंजाम, समिति के अध्यक्ष राम कुमार सरोज ,अय्यूब खान,ग्राम पटेल मनोज कुमार कश्यप
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हरी लाल ,समूह शंकर लाल , कश्यप श्रवण बघेल, भुवन लाल सरोज ,लक्ष्मीनाथ साहू ,प्रवीण कश्यप, दुर्गेश समूह, राजेंद्र कुंजाम ,महिला अध्यक्ष श्रीमती कौशल देवी साहू ,सौरभ साहू ,एवं ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि यादव समाज के अध्यक्ष अमृत लाल यादव एवं ग्राम के देवी समूह के श्री रूपलाल श्री हेमलाल समूह आदि उपस्थित थे।