Print this page

धमतरी के 6 वार्ड कंटेन्मेंट जोन में साथ ही 2 ग्राम पंचायत बफर ज़ोन में

  • rounak group

धमतरी शौर्यपथ

कलेक्टर रजत बंसल ने धमतरी में 2 कोरोना मरीज पाए जाने के बाद धमतरी के 6 वार्डो को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है यहां पर पूरी तरह से लॉकडौन रहेगा

धमतरी शहर स्थित बठेना वार्ड एवं स्टेशन पारा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो व्यक्ति पाए गए हैं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए धमतरी शहर के बठेना वार्ड ,स्टेशन वार्ड ,वल्लभभाई पटेल, सुंदर गंज वार्ड ,एवं आधारी नवागांव ,औद्योगिक वार्ड धमतरी कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है इसके साथ ही विकासखंड धमतरी के 2 ग्राम पंचायत खपरी एवं भानपुरी को बफर जोन में रखा गया है इस दौरान इन जगहों पर पूर्णता लॉकडौन रहेगा इस दौरान यहां किसी भी प्रकार की दुकाने और ना ही किसी प्रकार का व्यवसायिक लेनदेन होगा और ना ही किसी प्रकार की आवाजाही (हाईवे को) छोड़कर होगी ।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर