Print this page

भूपेश सरकार किसानों व आदिवासियों का रख रही है विशेष ख्याल - अमितेश शुक्ला

  • rounak group

रायपुर/राजीम/शौर्यपथ

अजय देवांगन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के पदाधिकारी गण ताराचंद मेघवानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास तिवारी प्रशासनिक महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद सुनील तिवारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राम कुमार गोस्वामी पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राम नारायण साहू शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला राजिम विधायक प्रतिनिधि एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर प्रेस के पत्रकारों से चर्चा में कहा हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता विधायक अमितेश शुक्ला की सक्रियता सहयोग एवं सहभागिता के कारण आज गरियाबंद जिला में प्रशासन काफी चुस्त-दुरुस्त रहा है विधायक जी ने हमेशा अपने अपील में कहा कि मास्क सोशल डिस्टेंसिंग सेंट्रलाइज साफ सफाई का प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन ध्यान रखें और इसके साथ ही जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग नगरी निकाय पंचायत स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता से चर्चा कर हमेशा आम जनता के सुविधा एवं परेशानी पर विधानसभा के स्थिति के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश देते रहते हैं ताकि क्षेत्र के इस करोना वायरस के संकट की घड़ी में कोई परेशानी ना हो आज दूसरे प्रदेश से प्रवासी मजदूर भाई-बहन का घर वापसी काफी संकट भरा है मजदूरों को केंद्र सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार सुविधा उपलब्ध नहीं कराना आश्चर्यजनक है रास्ते में दुर्घटना होना आम बात हो गया है जिसके ऊपर केंद्र कोई सरकार ध्यान नहीं दे रहा है जो बहुत विडंबना का विषय है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रवासी मजदूरों भाई बहनों को अपने घर तक वापस आने का किराया की व्यवस्था की जो बहुत ही सराहनीय है करोना वायरस के कारण किसान मजदूर व्यापारी की वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गई थी जिसे ध्यान में रखकर राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रदेश की मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने धान खरीदी के अंतर राशि सीधे किसानों के खाते में डाल कर इस विपदा से निपटने के लिए संजीवनी साबित हुआ केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि दुर्घटना में मृत्यु हुए मजदूरों के परिवार को मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की जाति है साथ में इस करोना संकट की घड़ी में पूरे देश के प्रत्येक परिवार को तत्काल ₹10000 उनके खाते में डाला जावे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री जी ने जो कहा सो किया प्रदेश सरकार ने धान मक्का गन्ना वनोपज का मूल्य बढ़ाकर किसानों एवं आदिवासी भाई बहनों का विशेष ख्याल रखा साथ ही प्रदेश के सभी वर्गों के लिए बिजली बिल हाफ किया और इस संकट की घड़ी में राहत भरी संवेदनशीलता का परिचय दिया है

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर