*लगातार मुनादी, डोर टू डोर सर्वे के बाद पंजी संधारित कर सर्दी खांसी बुखार के मरीजों की टेस्टिंग और 45 साल से अधिक के टीकाकरण पर ज़ोर*
*टीकाकरण के लिए पूरी ताकत झोंकने पर ज़ोर*
*स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संबंधित गांव या शहरी वार्ड को कंटेनमेंट ज़ोन बनाने के दिए निर्देश*
*ग्रामीण क्षेत्र में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार मेट और सचिवों तथा शहरी वार्डो में आर आई, इंजीनियर, स्व सहायता समूह की महिलाओं, इत्यादि की लगाई जाएगी ड्यूटी लोगों को टेस्टिंग और टीकाकरण के लिए प्रेरित करने*
*अभियान चलेगा डोर टू डोर सर्वे कर लिस्टिंग करने ताकि 45 साल से अधिक का कोई व्यक्ति टीकाकरण से ना छूटे*
*टीकाकरण के लिए प्रेरित करने सभी एसडीएम, आयुक्त नगर निगम,सीएमओ सीईओ जनपद को सौंपी जिम्मेदारी*
*ज़िला स्तरीय अधिकारियों को क्लस्टरवार नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश*
*ज़िले में सभी बस को दिन में दो बार सोडियम हाइपोक्लोराइड से साफ करना और ड्राइवर, कंडक्टर सहित सभी सवारियों का मास्क लगाना जरूरी*
*कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कार्ययोजना को मूर्तरूप देने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कलेक्टर ने ली शाम पांच बजे ज़रूरी बैठक*
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीईओ ज़िला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी, स्वास्थ्य विभाग, आयुक्त नगर निगम और अमला तथा राजस्व अमला , सीईओ जनपद इत्यादि मौजूद रहे।