Print this page

*कोविड मरीज़ों को गूगल मीट के माध्यम से मिल रहा हौसला*

  • rounak group

कोविड से संक्रमित मरीजों का मानसिक दबाव को काम करने के उद्देश्य से रायपुर जिला चिकित्सालय स्थित स्पर्श क्लिनिक द्वारा रोजाना ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम में 150-200 लोग जुडते है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ साथ होमऑइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को भी गूगल मीट के माध्यम से जोडा गया है।इसकी जानकारी देते हुए स्पर्श क्लिनिक के मनोचिकित्सक डॉ अविनाश शुक्ला ने बताया गूगल मीट द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है । साइकाइट्रिक द्वारा कोविड-19 महामारी के विषय में बताया जा रहा है । अस्पताल और होम ऑइसोलेशन में रह रहे मरीजों को भिन्न प्रकार के गेम खेलकर और अपने आसपास के लोगों से बातचीत करके समय बिताने की सलाह दी जाती है । अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिल्कुल भी ना घबराए की बात समझाई जाती है।’’
डॉ.शुक्ला ने कहा: “स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में कोविड-19 के समस्त सेंटरों के मेडिकल ऑफिसर और अस्पताल में भर्ती मरीज अपने अपने मोबाइल फोन से लाभ ले रहे हैं । रायपुर जिले के साथ-साथ अन्य ज़िलों के मरीजों को भी इसका लाभ प्राप्त हो रहा है।”
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेज़रवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।ऑनलाइन गूगल मीट का संचालन सोशल वर्कर नेहा सोनी द्वारा किया गया ।
डॉ.शुक्ला कहते है: “ऑनलाइन जुड़े मरीजों को 5 मिनट का हल्का-फुल्का व्यायाम भी कराया जाता है। घर पर रहने वाले मरीजों को भी घर के सदस्यों से बातचीत करने के लिए समझाया जा रहा है । इसी प्रकार संगीत सुनने को कहा जा रहा है जिसमें उनकी रूचि हो । घर में रहकर भी अपनी समस्या अपने घर के लोगों से बिना झिझक बताने को कहा जाता है । रोगियों को उन लोगों के बारे में भी बताते है जिन्होंने कोविड-19 को परास्त किया है,जो इस प्रकार के मरीज़ों के लिये उर्जा का काम करती है ।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर