Print this page

कोरोना पीड़ित गर्भवती का नगरी स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया सफल प्रसव

  • rounak group

नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहाँ एक ओर कोविड पॉजिटिव मरीजों का कोविड केयर सेन्टर में उपचार हो रहा है।
वहीं कोरोना पीड़ित गर्भवती माताओ का मातृत्व शिशु अस्पताल नगरी में प्रसव कक्ष की स्थापना कर सुरक्षा के साथ सफल प्रसव भी कराया जा रहा।
नगरी स्वास्थ्य केन्द्र अब तक कोरोना पीड़ित 03 महिलाओं का सफल प्रसव कराया जा चूका है l
04 मई को ग्राम सांकरा के एक कोविड पॉजिटिव गर्भवती प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती हुई। जिसका सफल प्रसव रात्रि 2:30 बजे डॉ अरुण कुमार नेताम गर्भ एव प्रसूति विशेषज्ञ के नेतृत्व में कराया गया।
प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स सरिता और ए.एन.एम.राधेश्वरी, डॉक्टर अरुण नेताम के साथ कार्य कर रही थी।
नवजात शिशु व माता दोनों स्वस्थ्य है l

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 06 May 2021 09:12
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर