Print this page

तालाबंदी नियमों का किया जा रहा उल्लंघन। जिम्मेवार बड़े अधिकारियों को फोन उठाने, शिकायतें सुनने की फुर्सत नहीं

  • rounak group

*कोरोना की तीसरी लहर को दिया जा रहा आमंत्रण*

नगरी,नगर पंचायत हो या ग्रामीण क्षेत्र लॉकडॉउन नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बाद भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
अधिकारियों से इस बात की शिकायत किए जाने पर,जवाब मिलता है,"कि हम देख लेंगे, आप अपना काम कीजिए"
जिन अधिकारियों पर महामारी रोकने व उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है वे ही आंख मूंद ले, तो फिर कोरोना से हमें ऊपर वाला ही बचाएगा।
निर्माण कार्यस्थल पर मजदूर मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं ,दुकानों के सामने,मनाही होने के बावजूद ग्राहकों की भीड़ लग रही है।
लॉक डाउन होने के बावजूद मनरेगा, तेंदूपत्ता संग्रहण ,ठेकेदारी, शादियां  चल रही है। भीड़ लगाई जा रही है जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।
दुकानों के सामने ग्राहकों की भीड़ लगाकर सामान देने की मनाही है। बावजूद नगरी में कई दुकानदार, दुकानों के सामने ग्राहकों को खडा़ रख सामान दे रहे हैं ।
शिकायत किये जाने पर नगर पंचायत के एक जिम्मेदार अधिकारी "हां मैं देखता हूं" कहकर बात टाल देते है।

क्षेत्र के बड़े अधिकारीयों को तो फोन उठाने की फुर्सत ही नहीं है।किसी भी सिलसिले में फोन करने पर फोन उठाना और शिकायतों का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझते हैं।
जेसीबी,ऑटो चल रहे हैं, अवैध शराब, सट्टा-जुआं का कारोबार खुल्लेआम चल रहा है।
क्या लॉकडॉउन लगाकर हम इसी तरह कोरोना को काबू में लाएंगे?

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर