Print this page

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • doing of business

थाना नगरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मई की प्रातः दयाराम सोरी ,पिता चमरू सोरी, उम्र 45 वर्ष,जाति कमार, ग्राम खरका निवासी को सार्वजनीक स्थान पर धारदार हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दयाराम सोरी के विरुद्ध प्राप्त लिखित शिकायत की जांच करने ग्राम खरका गए नगरी पुलिस के अधिकारियों को ग्राम वासियों ने बताया की खरका रंगमंच के पास सार्वजनिक स्थान पर उक्त ग्रामीण दयाराम सोरी पिता चमरू धारदार लोहे का हथियार लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा था जिसे तत्काल नगरी पुलिस द्वारा आरोपी दयाराम सोरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उसके पास अवैध रूप से रखे लोहे के धारदार हथियार को मौके से विधिवत जप्त कर गंभीर अपराध घटित करने से रोकने हेतु आरोपी दयाराम सोरी को गिरफ्तार किया गया साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना नगरी में दिनांक 07/05/21 को आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है गिरफ्तार आरोपी दयाराम को रिमांड चाहने हेतु मान0 न्यायालय नगरी पेश किया गया।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर