Print this page

सभी वर्गों के लोग कोविड टीका अवश्य लगवाएं -मानिकपुरी

  • rounak group

नगरी। भजपा मण्डल बेलर के महामंत्री मनोहर दास मानिकपुरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से स्वयं, परिवार, समाज की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र कोविड का टीका अवश्य लगाएं।
टीका का पहला डोज लगवाने के बाद अपनी अपील में कहा टीके का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें, टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, फिजिकल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन अवश्य करें।
स्वयं टीका लगवाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले व क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके ।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर