छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आईटी सेल सदस्य कैलाश सोन ने कोरोना का टीका लगाया तथा ग्राम फरसियां के अन्य लोगों को टीका लगाने हेतु प्रेरित किया।जो भी शिक्षक कोरोना ड्यूटी में लगा है वे यथाशीघ्र अपने व अपने परिजनों का टीकाकरण करा लेवें।
साथ ही साथ उन्होंने आग्रह किया है कि प्रत्येक शिक्षक अपने पारा मोहल्ले से 10-10 लोगो को टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।