शौर्यपथ/राजीम
अजय देवांगन
पढ़ाई तुंहर दुवार योजना के अंतर्गत भीषण गर्मी एवं लॉकडाउन में स्कूली बच्चों के शिक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है।पढ़ाई तुंहर दुवार से गरियाबंद जिले के हजारों बच्चे प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे है तथा इस योजना के प्रारम्भ किये जाने से छात्रों एवं पालकों में उत्साह नज़र आ रहा है। इसी तारतम्य में फिंगेश्वर ब्लॉक से टिकेंद्र यदु (शिक्षक बिजली) द्वारा राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्लास में भाग लेकर घातांक एवं घातांक के नियम को बड़े ही रोचक अंदाज़ में पढ़ाई कराई जो काफी प्रभावोत्पादक रहा। इस ऑनलाइन क्लास में 108 छात्र शामिल हुए।कोविड 19 वैश्विक महामारी के चलते देशभर में लाक डाउन के बीच छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई तुंहर दुवार योजना प्रारंभ किया गया है।शासन द्वारा इस योजना के तहत छात्र छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है।शासन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण एवं भीषण गर्मी से बचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल राम तांण्डे एवं जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर गरियाबंद जिले के पांचों ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।इसके साथ साथ शिक्षको द्वारा प्रतिदिन वेबेक्स एप एवं यू ट्यूब द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल क्लास लेकर छात्रों को विषयवार शिक्षा दी जा रही यदु सर द्वारा ऑनलाइन शिक्षा की सफल प्रस्तुति हेतु विकासखंड शिक्षाधिकारी हेमंत साहू,विकासखण्ड स्रोत समन्वयक चंद्रशेखर मिश्रा, संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू,प्रधानपाठक नन्दकुमार यादव,समन्वयक भुवन यदु,असीम हरित,अरुण प्रजापति आरिफ मेमन,परमेश्वर निर्मलकर, गिरीश शर्मा,शिक्षक दिनेश कुमार साहू,विनय कुमार साहू,अनिल मेघवानी,उमेश यदु,हुलस साहू,किरण साहू,वीरेंद्र यदु,मोहन लाल साहू,होरीलाल ध्रुव,रेखा सोनी,सविता शर्मा,संतोषी गिलहरे,गीतांजली नेताम,शशि ठाकुर, दीप्ति मिश्रा, अम्बेश्वरी साहू सहित फिंगेश्वर ब्लाक के शिक्षकों ने उन्हें बहुत बधाई दी।*