Print this page

किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में मोदी सरकार का सार्थक प्रयास - मनोहर मानिकपुरी

  • doing of business

भाजपा मंडल बेलर के महामंत्री मनोहर मानिकपुरी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा धान सहित अन्य फसलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य वृद्धि के फैसले का स्वागत करते हुए फैसले को किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में सार्थक प्रयास बताया। मानिकपुरी ने प्रेस विज्ञपत्ति जारी कर आगे कहा कि केंद्र सरकार लगातार एमएसपी में वृद्धि करती जा रही है लेकिन छ. ग.के किसानों को इसका लाभ नही मिल रहा है। मानिकपुरी ने आगे कहा कि छ. ग.की भुपेश बघेल की काँग्रेस सरकार अपने वादे के अनुरूप धान का 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल कीमत एकमुश्त नही दे पा रही है। वही केंद्र सरकार द्वारा हर सत्र में जो समर्थनमूल्य बढ़ाया जा रहा है उसका भी लाभ किसानों को नही दिया जा रहा है। मानिकपुरी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि केंद्र द्वारा एमएसपी वृद्धि का सीधा लाभ प्रदेश के अन्नदाताओं को सीधे पहुचाये जाए। मानिकपुरी ने बेलर क्षेत्र के किसानों की ओर नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एमएसपी में वृद्धि कर अपनी कीसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में सार्थक पहल कर अपने संकल्प को दोहराया है।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर