भाजपा मंडल बेलर गांव के तत्वावधान में सेवा ही संगठन है कार्यक्रम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती को यादगार बनाने 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भाजपा एवं ज़िला भाजपा के आह्वान पर विभिन्न रचनात्मक आयोजन विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रत्येक गाँवों में आयोजित किया जा रहा है।
बेलर गांव मंडल के, ग्राम बेलर गांव, मनरेगा चौक,बस स्टैंड कि साफ-सफाई किया गया।
आयोजन में बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर दास मानिकपुरी,राकेश चौबे,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमना,युवा मोर्चा अध्यक्ष, मोर्य ध्वज सेन,युवा मोर्चा महामंत्री-लीलेश प्रजापति, चुम्मन साहू,अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष उमेन्द्र दीवान,कोषाध्यक्ष भुवन दास, भारत देवांगन,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अक्तू धुर्व, निखिल सेन पाल,टेक राम पटेल,प्रकाश सेन,रमेश साहू, के द्वारा साफ सफाई एवं वृक्षारोपण किया गया ।