Print this page

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : कोरिया जिले के 23 हजार 131 किसानों के खातों में दूसरी किश्त की 19 करोड़ 40 लाख से अधिक रूपये का हुआ अंतरण

  • rounak group

गोधन न्याय योजना के तहत विक्रेताओं को 1 लाख 12 हजार रूपये अंतरित

कोरिया / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त की राशि का किसानों के खाते में ऑनलाईन अंतरण किया। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना अंतर्गत हितग्राहियों के बैंक खाते में भी राशि का अंतरण किया गया।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कृषि आदान सहायता के द्वितीय किश्त की राशि कोरिया जिले के 23 हजार 131 किसानों के खातों में 19 करोड़ 40 लाख 74 हजार रूपये अंतरित की गयी। योजना के तहत किसानों को चार किस्त में इनपुट सब्सिडी की राशि भुगतान की जा रही है। प्रथम किस्त का भुगतान पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को दिया गया था। इसके साथ ही 1 अगस्त से 15 अगस्त तक हुई गोबर खरीदी के लिए 229 हितग्राहियों के बैंक खाते में 1 लाख 12 हजार 300 रुपये की राशि का अंतरण किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुरू होने से किसानों को प्रोत्साहन मिला है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य के करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 9 करोड़ 03 लाख रूपये की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ