योगेंद्र यादव ने कहा कि हम पीएम से आग्रह करते हैं क हम जो मांग रहे हैं ,कृपया वह हमें दे दीजिए. यादव ने साफ किया कि MSP की किसानों की मांग नई नहीं है. ऐसा नहीं है कि हमने यह कोई नई मांग निकाली है. अक्टूबर में हमने सरकार को जो मेमोरेंडम सौंपा था, उसमें भी MSP की बात थी.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की बात तो मान ली है लेकिन वहन्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP गारंटी को लेकर भी किसानों को संतुष्ट करे. योगेंद्र यादव ने कहा किहम पीएम से आग्रह करते हैं क हम जो मांग रहे हैं ,कृपया वह हमें दे दीजिए. यादव ने साफ किया कि MSP की किसानों की मांग नई नहीं है. ऐसा नहीं है कि हमने यह कोई नई मांग निकाली है. अक्टूबर में हमने सरकार को जो मेमोरेंडम सौंपा था, उसमें भी MSP की बात थी. सरकार के साथ 11 राउंड की बातचीत के दौरान भी हमने एमएसपी की मांग रखी थी.
क्या किसानों को ऐसी आशंका सता रही कि यूपी चुनाव के सरकार फिर से कृषि कानूनों को लेकर आ सकती है, इस सवाल पर यादव ने कहा कि इस सरकार की नीयत पर किसानों को शक तो है लेकिन ऐसी कोशिश की गई तो इसक पूरा जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के जरिये देश के किसानों ने खोया आत्मसम्मान और एकता को हासिल किया है. अब किसानों को अपनी ताकत का अहसास हो गया है. यह अपने आप में बड़ी बात है.