नई दिल्ली/शौर्यपथ /तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को राज्यभा से सस्पेंड कर दिया गया है. उन्हें बाकी मॉनसून सत्रों करे लिए सदन से निलंबित किया गया है. राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने आज की कार्यवाही के दौरान घोषणा की है कि तृणमूल सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को शेष मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है.
डेरेक ओ'ब्रायन का निलंबन ऐसे दिन हुआ है जब संसद में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने वाला है. आज लोकसभा में प्रस्ताव पर बहस होगी. इसके बाद बुधवार या गुरुवार को अविश्वास मत होने की उम्मीद है.
कल यानी ने सोमवार को राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. इस दौरान राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन पर पब्लिसिटी के लिए सदन में नाटकबाजी करने का आरोप लगाया था.
इस दौरान जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने अपने भाषण को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 तक सीमित रखने से इनकार किया तो जगदीप धनखड़ का गुस्सा फूटा. इसके बाद चेयरमैन ने ओ ब्रायन से कहा, "यह आपकी आदत बन गई है. आप एक रणनीति के तहत ऐसा कर रहे हैं. आपको लगता है कि आप बाहर पब्लिसिटी का आनंद लेंगे. आपने इस सदन को बर्बाद कर दिया है."