Print this page

पंजाब के तरनतारन में तस्‍कारों और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक की मौत

  • doing of business

    नई दिल्ली /शौर्यपथ /पुलिस ने शनिवार को कहा कि पंजाब के तरनतारन जिले के कैरोन गांव के पास मुठभेड़ में एक कथित ड्रग तस्कर मारा गया. मृतक की पहचान जोरा सिंह वसीर के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है. दोनों मोगा के कोट इस्से खां के रहने वाले हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर पट्टी और कैरों गांवों के निकट जांच चौकी पर एक वाहन को रोका, लेकिन वाहन में सवार जोरा सिंह भागने लगा.
     पुलिस ने कहा कि जोरा सिंह ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने पलटवार किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने कहा कि गुप्ता सूचना मिली थी कि कुछ लोग पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें पकड़ने के लिए एक जांच चौकी पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए.
      जोरा सिंह के खिलाफ 2017 में शराब तस्करी के आरोप में उत्पाद अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था. वहीं, कुलदीप सिंह पर 5 किलो अफीम रखने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था. दोनों जमानत पर बाहर थे.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ