बेंगलुरू/शौर्यपथ /कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को अपना राजनीतिक 'गुरु' बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक एस.टी. सोमशेखर गौड़ा ने कहा है कि सहकारी क्षेत्र (कोऑपरेटिव सेक्टर) में जो तरक्की उन्हें हासिल हुई है, वह शिवकुमार के कारण ही हुई है.
कांग्रेस के पूर्व नेता और मौजूदा वक्त में BJP के विधायक एस.टी. सोमशेखर गौड़ा ने गुरुवार को कहा, "अगर मुझे सहकारी क्षेत्र में तरक्की हासिल हुई है, तो यह मेरे 'गुरु' डी.के. शिवकुमार के कारण है, जिन्होंने मेरी मदद की... मुझे जे.पी. नगर का एक ब्लॉक नहीं सौंपा गया, बल्कि डी.के. शिवकुमार ने मुझे जे.पी. नगर का संयुक्त सचिव बना दिया था... उसके बाद वह मेरा समर्थन करते रहे... उन्होंने मुझे उत्तरहल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी बनाया...''
BJP नेता की यह टिप्पणी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा शानदार जीत हासिल करने के तीन महीने बाद आई है.