Print this page

दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

  • doing of business

    नई दिल्ली/शौर्यपथ /हरियाणा के पलवल से नई दिल्ली जा रही एक पैसेंजर ट्रेन रविवार को पटरी से उतर गई. इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली में निजामुद्दीन से तिलक ब्रिज के बीच हुई है. इस घटना में पैसेंजर ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया था.
    रेलवे ने फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. बता दें कि ट्रेन तिलक ब्रिज होते हुए नई दिल्ली स्टेशन जा रही थी. ट्रेन का कोच किस वजह से पटरी से उतरा इसे लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं है. हालांकि, रेलवे के अधिकारी फिलहाल इसकी वजह तलाश रहे हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ