Print this page

ड्रग्‍स मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री के बेटे के बेंगलुरु स्थित बंगले पर छापा मारा गया

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / बेंगलुरू कर्नाटक में कन्‍नड़ फिल्‍म एक्‍टरों से जुड़े ड्रग मामले की जांच कर रही बेंगलुरू की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पूर्व मंत्री स्‍वर्गीय जीवराज अल्‍वा के पुत्र आदित्‍य अल्‍वा के आलीशान बंगले पर छापा मारा. आदित्‍य इस मामले में आरोपी है और सीसीबी ने बेंगलुरू में ड्रग मामले को लेकर जब से जांच शुरू की है, तब से लापता है. पुलिस सूत्रों ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, इस मामले में अब तब 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है और नौ लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.
CCB ने एक बयान में कहा है कि सर्च वारंट जारी किया गया और आदित्‍य अल्‍वा के हेब्‍बल स्थित घर की तलाशी ली गई. इस घर को 'हाउस ऑफ लाइफ' नाम दिया गया है. पुलिस टीम ने हेब्‍बल लेक के पास स्थित घर पर छापा मारा, इस घर में भी स्‍वीमिंग पूल भी है. पीटीआई के अनुसार, यह बंगला करीब चार एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे आदित्‍य द्वारा कथित तौर पर पार्टी आयोजित करने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता था.
इस मामले में अब तक फिल्‍म एक्‍टर रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, पार्टी के आयोजन विरेन खन्‍ना, राहुल और एक आरटीओ क्‍लर्क बीके रविशंकर को गिरफ्तार किया गया है. नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो द्वारा एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद CCB ने यह मामला अपने हाथ में लिया है, इनके पास से बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्‍स बरामद की गई है. आरोप है कि यह ड्रग्‍स कन्‍नड़ फिल्‍म के एक्‍टर और एक्‍ट्रेसेस को सप्‍लाई की जाती थी.

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ