Print this page

प्रेग्नेंट मलयालम टेलीविजन एक्ट्रेस डॉ प्रिया का हार्ट अटैक से निधन

  • doing of business

    नई दिल्ली/शौर्यपथ /मलयालम टेलीविजन एक्ट्रेस डॉ प्रिया का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे 35 साल की थीं और आठ महीने की गर्भवती थीं. उनकी एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. उन्होंने हाल ही में अस्पताल में अपनी प्रेग्नेंसी की नियमित जांच कराई थी. इसके बाद उनको दिल का दौरा पड़ा. उनका नवजात शिशु फिलहाल आईसीयू में है. डॉ प्रिया की मौत से दो दिन पहले ही एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन की मौत की चौंकाने वाली घटना हुई थी.
    एक्टर किशोर सत्या ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने फैंस को यह दिल दहला देने वाली खबर दी. उन्होंने लिखा, ''मलयालम टेलीविजन क्षेत्र में एक और अप्रत्याशित मौत. डॉ प्रिया का कल हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वह आठ महीने की गर्भवती थीं. उनको कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी. उनका बच्चा आईसीयू में है.''
     उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि, '' रोती-बिलखती मां अपनी इकलौती बेटी की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रही है. प्रिया से प्यार करने वाले उनके पति नन्ना दुखी हैं. वे छह महीने तक प्रिया को छोड़कर कहीं नहीं गए. कल रात अस्पताल जाते समय मन में उदासी उमड़ पड़ी. आप उन्हें सांत्वना देने के लिए क्या कहेंगे? भगवान ने उन मासूमों पर, जो आस्तिक हैं, यह क्रूरता क्यों दिखाई?''

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ