Print this page

जासूसी के आरोप में HAL कर्मचारी अरेस्ट, ISI को मुहैया कराता था लड़ाकू विमानों से जुड़ी खुफिया जानकारी

  • rounak group

मुंबई / शौर्यपथ / पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एक शख्स की गिरफ्तारी की गई है. महाराष्ट्र ATS ने नासिक स्थित हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी के एक कर्मचारी को अरेस्ट किया है. कर्मचारी पर आरोप है कि वो भारतीय लड़ाकू विमानों और कंपनी की गुप्त जानकारी पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आई एस आई को देता था. आरोपी का नाम दीपक बताया जा रहा है. एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने बयान में यह जानकारी दी.
भाषा की खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान और उसकी विनिर्माण इकाई संबंधी खुफिया जानकारी आईएसआई को दे रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की नासिक इकाई को व्यक्ति के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी. व्यक्ति आईएसआई के लगातार संपर्क में था.''

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति भारतीय लड़ाकू विमान और उसकी संवेदनशील विस्तृत जानकारी संबंधी खुफिया सूचना के अलावा नासिक स्थित ओझर में एचएएल विमान विनिर्माण इकाई, वायुसेना अड्डे और विनिर्माण इकाई में प्रतिबंधित क्षेत्र संबंधी जानकारी दे रहा था.

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ