Print this page

राहुल या प्रियंका में से कोई एक यूपी से लड़ेगा चुनाव : एके एंटनी का दावा

  • doing of business

तिरुवनंतपुरम/शौर्यपथ /दिग्गज कांग्रेस नेता और सीडब्ल्यूसी सदस्य ए.के. एंटनी ने कहा है कि गांधी परिवार से एक ही व्यक्ति उत्तर प्रदेश में रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ेगा. एंटनी ने गुरुवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए ये बात कही.
यह पूछे जाने पर कि क्या गांधी परिवार का कोई सदस्य पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ेगा, एंटनी ने कहा, "हां, एक होगा". जब आगे पूछा गया कि क्या वह रॉबर्ट वाड्रा होंगे, तो उन्होंने कहा, "या तो राहुल या प्रियंका." एंटनी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का आत्मविश्वास घट रहा है.
एंटनी ने कहा, " देश के सबसे लंबे समय तक सेवारत रक्षा मंत्री और तीन बार केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एंटोनी अब राजनीति से रिटायर हो गए हैं. फिर भी वो तिरुवनंतपुरम में राज्य पार्टी मुख्यालय रोज जाते हैं.
उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य के कारण अभी तय नहीं किया है कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे या नहीं. उनके बेटे अनिल एंटनी पथानामथिट्टा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ