Print this page

तिहाड़ में होगी अरविंद केजरीवाल से पंजाब के CM भगवंत मान की मुलाकात, जेल अथॉरिटी ने दी 15 अप्रैल की तारीख

  • doing of business

  नई दिल्ली /शौर्यपथ /राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल और दिल्ली और पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को चर्चा हुई. बैठक बाद जेल अथॉरिटी ने CM केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की है.
भगवंत मान और केजरीवाल के बीच मुलाकात के लिए दिल्ली जेल नियमावली के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह बैठक की गई थी. भगवंत मान ने तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा था. अब उन्हें मुलाकात के लिए समय दे दिया गया है.
केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री समेत छह लोगों का नाम दिया है, जिनसे वह जेल में मुलाकात करना चाहते हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ