Print this page

पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, 18 घायल

  • doing of business

  नई दिल्ली /शौर्यपथ /बिहार के पटना रेलवे जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लग गई जिसमें 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि 18 लोग अस्पताल में घायल हैं. 12 लोगों की हालत गंभीर है, वे आईसीयू में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण आग लगी.
पटना अग्निशमन विभाग की महानिदेशक शोभा अहोककर ने संवाददाताओं से कहा, "आग पर अब काबू पा लिया गया है."

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ