Print this page

प्रधानमंत्री कल आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे

  • rounak group

 नई दिल्ली /शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सवेरे ग्‍यारह बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की यह 113वीं कडी होगी। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्‍यूज ऑन. ए. आई. आर. मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसे आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारित किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी प्रादेशिक भाषाओं में भी इसका प्रसारण करेगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ