Print this page

भारतीय रिजर्व बैंक को ईमेल के जरिए दी गई बम की धमकी

  • rounak group

   नई दिल्ली /शौर्यपथ /भारतीय रिजर्व बैंक को आज ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई। रूसी भाषा में लिखा ई-मेल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजा गया। पुलिस ने मुंबई के माता रमाबाई अम्‍बेडकर मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मेल भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ