Print this page

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख मारा गया, पुलिस ने दी जानकारी

  • devendra yadav birth day

नई दिल्ली / शौर्यपथ / जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को भारतीय सुरक्षाबलों के हाथों बड़ी कामयाबी लगी. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर डॉ सैफुल्लाह को भारतीय सुरक्षाबलों ने ढ़ेर कर दिया गया. श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में पुलिस को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली. इसके तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त आपरेशन चलाते हुए आतंकवादियों के छिपे हुए ठिकाने को घेरने का प्रयास किया.
सुरक्षाबलों से घिरा देख आतंकवादियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने पहले छिपे आतंकवादियों को सरेंडर करने को कहा, इसके बाद भी बार-बार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई लेकिन आतंकवादियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर को मार गिराया. हालांकि पहले सुरक्षाबलों को सैफुल्लाह के बारे में खबर नही थी बाद में जाकर इसके मारे जाने की पुष्टि हुई .
इस साल मई महीने में हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर रियाज नाइकू की मौत के बाद डॉ सैफुल्लाह को हिजबुल ने अपना कमांडर बनाया था. तब से यह सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द इसलिए बना हुआ था.
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस आतंकी को जिन्दा पकड़ा गया है वह आतंकवादी स्थानीय हैं या फिर विदेशी. हालांकि पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना था कि पकड़ा गया संदिग्ध है और उससे पूछताछ जारी है.

 

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ