Print this page

KBC के प्रश्‍न को लेकर महाराष्‍ट्र के BJP नेता ने की अमिताभ बच्‍चन पर कार्रवाई की मांग...

  • devendra yadav birth day

मुंंबई / शौर्यपथ / महाराष्‍ट्र के बीजेपी के एक विधायक ने मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन और टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-12 ' के निर्माताओं के खिलाफ कथित तौर पर हिंदू भावनाओं को आहत करने को लेकर कार्रवाई के लिए पुलिस से संपर्क किया है. राज्‍य के लातूर जिले के औसा के विधायक अभिमन्‍यु पवार ने लातूर एसपी निखिल पिंगले को दी शिकायत में कहा कि अभिताभ बच्‍चन और सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुक्रवार के 'कर्मवीर स्‍पेशल' एपिसोड में पूछे गए एक सवाल को लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्‍होंने अपनी दो पेज की शिकायत में लिखा, 'यह हिंदुओं के अपमान और सद्भाव के साथ रह रहे हिंदुओं और बौद्धों के बीच कलह पैदा करने का प्रयास है.'
एपिसोड में सामाजिक कार्यकर्ता वेजवाडा विल्‍सन और एक्‍टर अनूप सोनी हॉट सीट पर थे. अमिताभ ने 6.40 लाख रुपये का यह सवाल पूछा था-25 दिसंबर 1927 को डॉ. बीआर अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस ग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं (A) विष्‍णु पुराण (B) भगवद् गीता(C) ऋगवेद और(D) मनुस्‍मृति. पवार की शिकायत के अनुसार, इसके बाद अमिताभ ने कहा था, 'वर्ष 1927 में डॉ. अंबेडकर ने हिंदू ग्रंथ मनुस्मृति की जातिगत भेदभाव और छुआछूत को न्‍यायोचित ठहराने के लिए आलोचना की थी और इसकी कॉपियां जलाई थी. पवार ने अपनी शिकायत में कहा, 'चारों विकल्‍प हिंदू धर्म से संबंधित थे और यह स्‍पष्‍ट है कि इस सवाल का उद्देश्‍य हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना था.'
केबीसी एपिसोड के इस प्रश्‍न पर सोशल मीडिया पर भी शो पर वामपंथी विचारधारा चलाने का आरोप लगाया था जबकि कुछ अन्‍य ने इसे हिंदू भावनाओं के खिलाफ माना था.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ