Print this page

गौ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, उसके साथियों की तलाश जारी

  • devendra yadav birth day

नई दिल्ली / शौर्यपथ / फरीदाबाद गौ तस्करी करने के जुर्म में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वर्ष 2018 में फरीदाबाद के पाली गांव से आरोपी ने अपने छह साथियों के साथ गौ तस्करी की थी. क्राइम ब्रांच ने गौ तस्करी करने के जुर्म में आरोपी जावेद उर्फ़ जब्बारी को गुप्त सूत्रों की सूचना पर गांव धौज से गिरफ्तार किया है.
आरोपी ने वर्ष 2018 में अपने छह साथियों के साथ फरीदाबाद के पाली गांव से तीन गायें पिकअप में चढ़ाई थीं और उन्हें लेकर बेचने के लिए जा रहा था. रास्ते में जब उन्हें थाना डबुआ की पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और वहां से भाग गए. बाद में पुलिस टीम ने पीछा करके गाड़ी को रोकने की कोशिश की. खुद को पुलिस की गिरफ्त में आता देख सभी आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए. पुलिस टीम द्वारा गाय सहित गाड़ी अपने कब्जे में ले ली गई थी. दो जिन्दा कारतूस भी मिले थे.
इस पर आरोपी व उसके छह अन्य साथियों पर थाना डबुआ में लापरवाही से गाड़ी चलाकर पुलिस टीम पर हमला करने के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धाराओं, गाय की अवैध तस्करी के जुर्म में पशु क्रूरता अधिनियम व हरियाणा गौरक्षक संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था.
आरोपी जावेद उर्फ़ जब्बारी पुत्र समसुदीन, गांव धौज फरीदाबाद का रहने वाला है. उसे आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है. उसके अन्य साथियों को पुलिस तलाश कर रही है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ